{"_id":"6a13348023b34608230bc362","slug":"independent-candidate-in-mohal-zip-ward-raises-congress-bjp-concerns-kullu-news-c-89-1-klu1002-177107-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मौहल जिप वार्ड में निर्दलीय ने बढ़ाई कांग्रेस-भाजपा की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मौहल जिप वार्ड में निर्दलीय ने बढ़ाई कांग्रेस-भाजपा की चिंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुल्लू। जिला परिषद (जिप) के मौहल वार्ड में कांग्रेस और भाजपा की सियासी चिंता बढ़ गई है। यहां दोनों राजनीतिक संगठनों की ओर से नए चेहरों पर दांव खेला गया है। पूर्व मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश की पत्नी प्रेमलता ठाकुर ने भी यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए मोर्चा संभाल रखा है। ऐसे में दोनों संगठनों के समर्थित उम्मीदवारों के समीकरण बिगड़ गए हैं। प्रेमलता ठाकुर के चुनावी मैदान में उतरने से ज्यादा नुकसान कांग्रेस को हो सकता है।
प्रेमलता ठाकुर इससे पहले वर्ष 2010 और 2015 में इसी वार्ड से जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं। उस दौरान भी वह निर्दलीय चुनाव लड़ी थीं। 2020 में यह वार्ड एससी पुरुष के लिए आरक्षित हो गया था। अब महिला के लिए आरक्षित होने पर वह एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। उनके मैदान में उतरने से जहां पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। जिला परिषद के इस वार्ड से कांग्रेस के स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर की प्रतिष्ठा भी दांव पर लग गई है।
पार्टी के भीतर सत्य प्रकाश ठाकुर और विधायक सुंदर सिंह ठाकुर की धड़ेबाजी किसी से छिपी नहीं है लेकिन अब मैदान में जिला परिषद के चुनाव भी उनके लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गए हैं। भाजपा ने यहां से नए चेहरे के रूप में निशा ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है। नया चेहरा चुनावी मैदान में होने से यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, नरोतम ठाकुर के लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos