सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Get your eyes checked if you are over 40: Mamata

अगर उम्र 40 के पार तो करवाएं आंखों की जांच : ममता

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Get your eyes checked if you are over 40: Mamata
विज्ञापन
नग्गर/हरिपुर (कुल्लू)। अगर उम्र 40 साल के पार है, तो आंखों की नियमित जांच करवाए। यह बात स्वास्थ्य खंड नग्गर की स्वास्थ्य शिक्षिका ममता चौहान ने सोमवार को कही। ग्राम पंचायत नग्गर में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें ग्रामीणों को मोतियाबिंद के लक्षणों और उपचार की जानकारी प्रदान की गई।
Trending Videos

स्वास्थ्य शिक्षिका ममता चौहान ने कहा कि काला मोतिया को ग्लूकोमा यानी काला मोतियाबिंद कहते हैं। काला मोतिया के लक्षणों में आंखों और सिर में तेज दर्द, नजर कमजोर होना या धुंधला दिखाई देना, आंखें लाल होना, रोशनी के चारों ओर रंगीन छल्ले दिखाई देना, जी मिचलाना, उल्टी होना आदि शामिल है। कहा कि काला मोतिया में हमारी आंखों की ऑप्टिक नर्व पर दबाव पड़ता है, जिससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचता है। परिवार में यदि किसी को ग्लूकोमा है, तो अन्य सदस्यों में इसके होने की आशंका ज्यादा होती है। लोगों को 40 की उम्र पार करते ही आंखों का उपचार करवाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed