सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Himachal Weather changes impact rhododendrons Outer Siraj valleys bloom in February

हिमाचल प्रदेश: बदलते मौसम का असर, फरवरी में खिले बुरांस के फूल; आउटर सिराज की वादियां गुलजार

संवाद न्यूज एजेंसी, नित्थर (कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 23 Feb 2026 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के आउटर सिराज की खूबसूरत वादियां इन दिनों बुरांस के फूलों से महक रही हैं। सामान्य तौर पर ये फूल चैत्र और वैशाख के महीने में खिलते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Weather changes impact rhododendrons Outer Siraj valleys bloom in February
 बुरांस के पेड़ पर खिले फूल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मौसम में बदलाव का असर बुरांस के फूलों पर नजर आ रहा है। आउटर सिराज की खूबसूरत वादियां इन दिनों बुरांस के फूलों से महक रही हैं। आमतौर पर मार्च में खिलने वाले फूल इस बार मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहने के कारण करीब एक महीना पहले ही खिल गए हैं।
Trending Videos

 

बुरांस के फूल ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। सामान्य तौर पर ये फूल चैत्र और वैशाख के महीने में खिलते हैं। इस वर्ष जनवरी और फरवरी में बारिश कम होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई, जिसका सीधा असर इनके समय से पहले खिलने के रूप में देखने को मिल रहा है। बुरांस के फूल जितने देखने में सुंदर होते हैं, उतने ही इनके औषधीय गुण भी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इनका उपयोग कई बीमारियों में किया जाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुरांस से शरबत, जैम और चटनी तैयार की जाती है। फूलों को सुखाकर सालभर चटनी बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। नित्थर क्षेत्र के एडशी, शिल्लाबाग, बुआई, लोट पंचायत के ऊपरी इलाकों में बुरांस के फूल बड़ी संख्या में खिल रहे हैं। इसके अलावा शिल्ली पंचायत के ऊपरी क्षेत्र और कुठेड़ पंचायत में भी बुरांस की भरमार देखी जा रही है। 
 

बुजुर्गों का कहना है कि पहले आयुर्वेदिक औषधियों के निर्माण में इन फूलों का व्यापक उपयोग होता था। नाक से नकसीर आने पर इसे रोकने में भी बुरांस को प्रभावी माना जाता है। इन दिनों ये गुणकारी फूल आउटर सिराज के जंगलों की शोभा बढ़ा रहे हैं और पूरी घाटी फूलों से सराबोर नजर आ रही है।

वैशाख में हैं खिलते बुरांस के फूल : नित्थर के बागवान भूपिंद्र चौहान, सुनील भारती और दलीप ठाकुर का कहना है कि इस बार बर्फबारी भी कम हुई है। फरवरी में ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। संभवतरू इस कारण बुरांस के फूल समय से पहले खिल गए हैं, जबकि इनका प्राकृतिक समय वैशाख का महीना माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed