सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hindu New Year begins today, Jupiter will be the king

Kullu News: आज से शुरू होगा हिंदू नववर्ष, बृहस्पति होंगे राजा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Hindu New Year begins today, Jupiter will be the king
विज्ञापन
कुल्लू। हिंदू नववर्ष (संवत) 2083 वीरवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र काल में शुरू होने जा रहा है। संवत का शुभ नाम ‘रौद्र’ है। आगामी वर्ष में व्रत, अनुष्ठान, हवन, दान, विवाह आदि शुभ कार्यों के संकल्पों में इसी संवत के नाम का प्रयोग किया जाएगा।
Trending Videos

लगघाटी के शालंग निवासी ज्योतिषी पंडित कुबेर दत्त शर्मा ने कहा कि संवत का राजा बृहस्पति और मंत्री मंगल होंगे। रौद्र नामक संवत में प्रजा ज्ञान, वैराग्य आदि विषयों में विशेष रूप से रुचि रखेगी। प्रजा में अन्न, धन एवं अन्य सुख साधनों में वृद्धि होगी। राजनेता प्रजा को न्याय एवं सुशासन प्रदान करने में प्रवृत्त रहेंगे। उन्होंने कहा कि संवत का राजा वृहस्पति होने से कृषि फसलों के लिए वर्षा पर्याप्त मात्रा में होगी। कृषि का उत्पादन और मौसमी फलों की पैदावार अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवत का मंत्री मंगल होने से आम जनता चोरों, लुटेरों, तस्करों आदि के आतंक से पीड़ित रहेगी। भीषण अग्निकांड, वाहन दुर्घटनाएं एवं हिंसक घटनाएं अधिक होंगी। महंगाई के कारण आम जनता असंतुष्ट एवं दुखी रहेगी। सोना, तांबा, पीतल आदि की वस्तुओं के भाव अधिक होंगे। व्रत का धान्यपति बुध होने से कृषि फसलों का उत्पादन अच्छा होगा।

इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
मेष, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वालों को व्यापार, लॉटरी, सट्टे आदि से अकस्मात धन लाभ होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। वृषभ, तुला, धनु और मीन राशि वालों को धन लाभ मध्यम परंतु विभिन्न कार्यों पर खर्च अधिक होगा। मिथुन और कन्या राशि वालों को लाभ कम तथा व्यर्थ खर्च अधिक होगा। कर्क और सिंह राशि वालों को मानसिक तनाव, शरीर कष्ट, घरेलू एवं आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed