सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   HPV vaccine will be administered to adolescent girls in three phases

Kullu News: किशोरियों को तीन चरणों में लगेगा एचपीवी का टीका

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
HPV vaccine will be administered to adolescent girls in three phases
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल  में स्वास्थ्य विभाग ने एचपीवी ( ह्यूमन पेपिलोमा वायरस ) टीकाकरण अभ
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में 14 वर्ष की 3,979 से अधिक किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगाई जाएगी। इस वैक्सीनेशन अभियान का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने शुभारंभ किया। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें किशोरियों को वैक्सीन लगाने के अलावा उन्हें इसके फायदों की जानकारी प्रदान की गई।
Trending Videos

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने कहा कि जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में 16 वैक्सीनेशन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों में किशोरियों को तीन चरणों में वैक्सीन लगाई जाएगी। पांच और 12 अप्रैल को भी टीका लगाया जाएगा। यह वैक्सीन एक बार लगेगी। टीकाकरण से किशोरियां भविष्य में सर्वाइकल कैंसर की चपेट में आने से बचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
11,000 रुपये में मिलती है वैक्सीन
ह्यूमन पैपिलोमा वायरस की वैक्सीन बाजार में 11,000 रुपये में मिलती है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए इस वैक्सीन को निशुल्क लगा रहा है। इससे पहले सर्वाइकल कैंसर के लिए सरकारी स्तर पर दवाइयां दी जाती थीं। वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मी लोगों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व और इसके लाभ से अवगत करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed