सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   hrtc resumes kullu manali kaza bus service via kunzum pass after eight months

Himachal News: बर्फ हटते ही कुंजुम दर्रा खुला, एचआरटीसी ने शुरू की बस सेवा; आठ महीने बाद शुरू हुई सर्विस

संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 08 Jun 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार

करीब आठ माह के अंतराल के बाद कुंजुम दर्रा होकर कुल्लू-मनाली-काजा मार्ग पर एचआरटीसी की बस सेवा फिर से शुरू हो गई है। बर्फ हटने और मार्ग सुचारू होने के बाद केलांग डिपो ने रविवार से बस संचालन बहाल किया। 224 किलोमीटर लंबे इस रूट पर यात्री 580 रुपये किराए में सफर कर सकेंगे। 

hrtc resumes kullu manali kaza bus service via kunzum pass after eight months
आठ माह बाद कुंजुम दर्रा से निगम की बस सेवा शुरू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

बर्फ की दीवारों को चीरकर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस कुंजुम दर्रा होकर कुल्लू से काजा के लिए दौड़ना शुरू हो गई है। लगभग आठ माह बाद दर्रा होकर शुरू हुई बस से स्पीति घाटी के लोगों को बड़ी राहत मिली है। 224 किलोमीटर लंबे कुल्लू-मनाली-काजा रूट पर सवारियां 580 रूपये में सफर कर सकेंगी। स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक 4,551 मीटर ऊंचे दर्रा होकर सुहाने सफर का आनंद उठाएंगे।

Trending Videos




रविवार को केलांग डिपो ने कुल्लू से अपनी बस सेवा को शुरू कर दिया है। 15 अक्तूबर, 2025 को बंद हुए कुल्लू-मनाली-काजा रूट पर बस चलने से लोगों को राहत मिली है। वहीं, घाटी के पर्यटन को भी पंख लगेंगे। बस में सफर करने वाली सवारियां इस बस से अटल टनल रोहतांग होकर कोकसर, ग्रांफू व बातल व कुंजुम दर्रा की वादियों को निहार सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआरटीसी के अनुसार बस कुल्लू से सुबह 4:30 बजे चलेगी और मनाली से 6:00 बजे रवाना होगी शाम करीब 5:00 बजे काजा पहुंचेगी। अगले दिन यह बस काजा से कुल्लू के लिए सुबह 5:30 बजे रवाना होगी शाम 4:00 बजे मनाली और 5:00 बजे कुल्लू बस अड्डा पहुंचेगी। 224 किलो को पूरा करने में बस को साढ़े 12 घंटे का समय लगेगा। पहिवहन निगम के केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंचित शर्मा ने बताया कि ट्रायल करने के बाद रविवार से कुल्लू-मनाली-काजा बस को शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed