सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jewellery worth Rs 10 lakh stolen from Chowki Dobhi

Kullu News: चौकी डोभी में 10 लाख के आभूषण चोरी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 10 lakh stolen from Chowki Dobhi
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के समीप चौकी डोभी गांव में दिनदहाड़े एक से तीन बजे के बीच में चोरी की घटना सामने आई है। शातिरों ने घर में घुसकर 10 लाख के सोने और चांदी के आभूषणों के साथ दो लाख रुपये की नकदी उड़ा ली है। शातिर रसोईघर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। लाखों की इस चोरी से पूरा परिवार परेशान है। गांव के लोग भी चिंतित हैं। परिवार की शिकायत के बाद कुल्लू पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार बुधवार को चौकी डाेभी निवासी राम चंद्र अपने काम से बाशिंग की तरफ गए थे। परिवार के अन्य सदस्य भी अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान दोपहर बाद जब रामचंद्र की बहुएं वापस पहुंचीं तो देखा कि घर के रसोईघर की खिड़कियां और दरवाजा टूटा था। जब वे घर के अंदर कमरे में पहुंचीं तो सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना रामचंद्र को दी। वह घर पहुंचे तो देखा कि अलमारी में रखे 10 लाख रुपये के सोना और चांदी के आभूषण गायब थे। इसके अलावा दो लाख रुपये नकदी भी गायब पाई गई। चोरी की सूचना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। यहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed