सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Karna Dev Bodh has been on a hunger strike for two days.

Kullu News: दो दिन से आमरण अनशन पर बैठे कर्ण देव बोध

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Karna Dev Bodh has been on a hunger strike for two days.
विज्ञापन
कुल्लू। ढालपुर मैदान के छोर पर आमरण अनशन पर बैठे कर्ण देव बोध को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उनसे मिलने या उनका हालचाल जानने नहीं पहुंचा। उपायुक्त कार्यालय के सामने मैदान में तंबू लगाकर बैठे कर्ण देव बोध का कहना है कि उनकी मांगें पूरी होने तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।

कर्ण ने कहा कि वह मांगों को पहले भी कई बार प्रशासन और सरकार के समक्ष उठा चुके हैं। उनकी प्रमुख मांगों में भुंतर-मणिकर्ण मार्ग की बदहाल स्थिति में सुधार, तहसील कार्यालयों में लंबित पड़ी जनसमस्याओं एवं फाइलों का शीघ्र निपटारा तथा फोरलेन निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के प्रभावितों को फेक्टर-2 के तहत मुआवजा देने से जुड़े मामले में प्रदेश सरकार की ओर से न्यायालय से लिया गया स्टे वापस लेना शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed