सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Highway near Dohlu Nala toll plaza in poor condition.

Kullu News: टोल प्लाजा डोहलूनाला के पास हाईवे खस्ताहाल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Highway near Dohlu Nala toll plaza in poor condition.
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। राष्ट्रीय राजमार्ग कुल्लू-मनाली डोहलूनाला टोल प्लाजा के समीप खस्ताहाल है। कुछ माह पहले की गई टारिंग कई स्थानों से उखड़ने लगी है, जिससे हाईवे पर गड्ढे बन गए हैं। हाईवे पर रोजाना पर्यटक, मालवाहक और दोपहिया वाहनों सहित हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। टोल प्लाजा से पहले ढलान वाले हिस्से में हाईवे की टारिंग उखड़ने के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ रहा है। इससे वाहनों का संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। रात के समय गड्ढे स्पष्ट दिखाई नहीं देते, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए जोखिम और बढ़ जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में की गई टारिंग की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं रही। इसके चलते कुछ ही समय में हाईवे से टारिंग उखड़ने लगी है। टोल प्लाजा के पास हाईवे की यह स्थिति कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इस संबंध में एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक वरुण चारी ने बताया कि डोहलूनाला टोल प्लाजा के पास हाईवे क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। संबंधित एजेंसी को मरम्मत कार्य के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed