{"_id":"6a3036bdadd92fd9340ec35b","slug":"traffic-jam-lasting-an-hour-and-a-half-on-the-alternative-road-at-jahalma-kullu-news-c-89-1-ssml1015-178922-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जाहलमा में वैकल्पिक सड़क पर डेढ़ घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जाहलमा में वैकल्पिक सड़क पर डेढ़ घंटे लगा जाम
विज्ञापन
जाहलमा नाले की वैकल्पिक सड़क पर एक एलपी ट्रक का चक्का जाम होने से मार्ग बंद से लगी वाहनों की कत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जाहलमा नाले में बनाई गई वैकल्पिक सड़क रविवार सुबह ट्रक खराब होने से बंद रही। इसके कारण क्षेत्र में जाम लग गया। जाम में एक एंबुलेंस भी डेढ़ घंटे तक फंसी रहीं, जो 40 वर्षीय महिला गौरी को उपचार के लिए उदयपुर से केलांग ले जा रही थी।
उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया भी जाम फंस गए। वह भी उदयपुर से मनाली आ रहे थे। मनाली की ओर से आ रहा ट्रक यहां खराब हो गया। इस वजह से करीब डेढ़ घंटे तक नाले के दोनों ओर जाम लगा रहा। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया केलांग में नवनिर्वाचित प्रधानाें और उपप्रधानों के लिए आयोजित शपथ समारोह में जा रहे थे।
वह सोमवार सुबह त्रिलोकनाथ मंदिर में देवता त्रिलोकीनाथ के दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद उन्हें केलांग में शपथ समारोह में पहुंचना था, लेकिन ट्रक खराब होने के कारण फंस गए। नाले के दोनों ओर निगम की बसों सहित सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। पुलिस ने केलांग और उदयपुर की ओर आने-जाने वाले सभी वाहनों को हालिंग-जसरथ-हिडिंबा सड़क से भेजा।
विज्ञापन
....
जाहलमा नाले में वैकल्पिक सड़क पर ट्रक के खराब होने से एचआरटीसी को केलांग-उदयपुर की बसों की अदला-बदली करनी पड़ी। सड़क संकरी होने के कारण बस निकलने में दिक्कत आ रही थी।
-अंचित शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी