{"_id":"6a3035b0cc9eda0bb00101d2","slug":"representatives-should-serve-the-public-in-panchayats-without-discrimination-prof-chandra-kumar-kullu-news-c-89-1-ssml1012-178899-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों में बिना भेदभाव जनसेवा करें प्रतिनिधि : प्रो. चंद्र कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों में बिना भेदभाव जनसेवा करें प्रतिनिधि : प्रो. चंद्र कुमार
विज्ञापन
कुल्लू के अटल सदन में नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ ग्रहण करवाते कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुल्लू। नवनिर्वाचित प्रधान-उपप्रधान पंचायतीराज व्यवस्था और भारतीय लोकतंत्र की सबसे मजबूत और प्रभावी कड़ी है। ग्राम पंचायतें विकास की आधारशिला हैं और गांवों के समग्र विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह बात सोमवार को कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने अटल सदन कुल्लू में कही।
उन्होंने जिले के छह विकास खंडों की 242 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित 484 प्रधानों और उपप्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव किसी राजनीतिक दल के चुनाव चिह्न पर नहीं लड़े जाते, जो लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबसूरती है। इससे निर्वाचित प्रतिनिधियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केवल जनहित में कार्य करने का अवसर मिलता है।
कहा कि इसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच को जाता है, जिनके प्रयासों से स्थानीय स्वशासन को मजबूती मिली। उन्होंने सभी प्रधानों और उपप्रधानों से आग्रह किया कि वे बिना किसी गुण-दोष, भेदभाव या पक्षपात के प्रत्येक नागरिक के हित में कार्य करें। जनसेवा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाएं।
विज्ञापन
कहा कि वर्तमान समय में पंचायतों में बड़ी संख्या में शिक्षित और जागरूक युवा प्रतिनिधि चुनकर आए हैं। ऐसे में आवश्यक है कि वे अपनी शक्तियों, अधिकारों और जिम्मेदारियों को भली-भांति समझें तथा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पंचायतों का संचालन करें। शपथ में आए प्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला और सुबह नौ बजे ही अटल सदन में पहुंचने शुरू हो गए थे।
इस अवसर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी, विधायक लोकेंद्र कुमार, एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद, उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा और पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल उपस्थित रहे।
000