{"_id":"6a303668039ae540670e13b5","slug":"escaped-one-traffic-jam-only-to-get-caught-in-another-kullu-news-c-89-1-ssml1014-178917-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एक जाम से छूटे... दूसरे ने थाम ली राहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एक जाम से छूटे... दूसरे ने थाम ली राहें
विज्ञापन
मनाली में नेहरूकूंड के समीप लगा पर्यटक वाहनो का जाम।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली और रोहतांग में दिन ब दिन पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इस बार यातायात व्यवस्था का पुख्ता प्रबंध न होने के कारण प्रमुख पर्यटन स्थलों के मार्गों पर जाम लग रहा है।
मिनटों के सफर के लिए घंटों लग रहे हैं। पर्यटकों के लिए सफर थकाऊ बनता जा रहा है। राजस्थान से आए सैलानी शिवकेश मीणा ने कहा कि पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में देरी होने से उनका यात्रा कार्यक्रम प्रभावित हुआ है।
दिल्ली से आए रजनीश बंसल ने कहा कि वह शहरों के जाम से निकलकर घूमने आए लेकिन यहां आकर भी उन्हें जाम में ही जूझना पड़ा। पर्यटकों ने कहा कि अधिकतर समय सड़कों पर ही गुजर रहा है। प्रशासन को बेहतर यातायात व्यवस्था बनानी चाहिए ताकि सैलानियों को राहत मिल सके और आराम से पर्यटन स्थलों पर घूम सकें। यातायात नियंत्रण करने के लिए पुलिस जवानों की कमी खल रही है।
विज्ञापन
...
मनाली से रोहतांग, बारालाचा और सोलंगनाला इलाके में वाहनों के पहिये थम रहे हैं। मनाली शहर, वशिष्ठ, सोलंगनाला, अटल टनल मार्ग, पलचान और प्रमुख पर्यटन स्थलों की सड़कों पर सुबह से देर शाम तक वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। दरअसल पर्यटन सीजन में मिलने वाली अतिरिक्त पुलिस की बटालियन इस बार नहीं मिली। सीजन में लगभग 200 अतिरिक्त जवान मिलते थे। इस साल होमगार्ड के 80 जवानों से काम चलाया जा रहा है। पुलिस के महज सात जवान ड्यूटी दे रहे हैं।
....
डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि अपर्याप्त जवानों के बावजूद यातायात व्यवस्था सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वाहनों की रफ्तार जरूर धीमी हुई है लेकिन जाम जैसी स्थिति नहीं है।
..