{"_id":"6a2c048f1d6202a6d40012fb","slug":"students-should-move-towards-their-goals-with-passion-butel-kullu-news-c-89-1-ssml1015-178676-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी जुनून के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ें : बुटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी जुनून के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ें : बुटेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुल्लू में सीपीआर विषय पर आयोजित कार्यशाला में बोले सीएम के प्रधान सलाहकार
................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। स्वास्थ्य सेवाओं में दक्षता, आधुनिक तकनीक और व्यावहारिक प्रशिक्षण का समन्वय समय की आवश्यकता है। सीपीआर जैसी जीवनरक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण नर्सिंग एवं मेडिकल विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर सेवाएं देने के लिए सक्षम बनाता है। नर्सिंग विद्यार्थी जुनून के साथ निर्धारित लक्ष्य की ओर बढ़ें। यह बात मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने शुक्रवार को कुल्लू में कही। नर्सिंग स्कॉलर सोसायटी हिमाचल प्रदेश और क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज कुल्लू के सौजन्य से अटल सदन में एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला हुई। इसमें मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक सुंदर सिंह ने किया।
यह राष्ट्रीय कार्यशाला कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) विषय पर कोड ब्लू रेडी बी प्रिपेयर्ड, बी कॉन्फिडेंट, बी ए लाइफसेवर थीम पर हुई। कार्यशाला में नर्सिंग एवं मेडिकल विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों तथा स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया। कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने और विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिए। इससे युवा स्वास्थ्य पेशेवरों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
कहा कि प्रदेश में अन्य क्षेत्रों के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार और आधुनिकीकरण की दिशा में व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश के लगभग 70 लाख लोगों की स्वास्थ्य आईडी बनाई जा चुकी हैं, जिनमें प्रत्येक व्यक्ति का संपूर्ण चिकित्सा रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा। विश्व स्तर पर प्रशिक्षित नर्सों की मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
000