{"_id":"69bedc53e2717f62c7042fbe","slug":"khemi-ram-was-elected-senior-vice-president-kullu-news-c-89-1-ssml1013-171831-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: खीमी राम को चुना वरिष्ठ उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: खीमी राम को चुना वरिष्ठ उपाध्यक्ष
विज्ञापन
राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ जिला कुल्लू के चुने गए पदाधिकार।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय एवं अर्ध राजकीय चालक परिचालक महासंघ जिला कुल्लू की बैठक शनिवार को कुल्लू में हुई। इसकी अध्यक्षता महासंघ के जिला अध्यक्ष तुले राम ने की। महासंघ के महामंत्री वेद राम ठाकुर ने बताया कि बैठक में जिले के सभी खंडों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
हाल ही में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के सेवानिवृत्त होने, वाइस चेयरमैन का तबादला तथा कोषाध्यक्ष का पद रिक्त होने के चलते तीनों पदों के लिए चुनाव करवाए गए। सर्वसम्मति से खीमी राम ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरबंस ठाकुर को वाइस चेयरमैन तथा टेकराम ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना है।
विभिन्न खंडों से आए चालकों ने अपनी समस्याएं रखीं। विशेष रूप से टैक्सी प्रथा पर चर्चा की गई। प्रतिनिधियों ने बताया कि कई विभागों में हायर की गई टैक्सियां खड़ी रहती हैं, जबकि उनके ड्राइवर सरकारी गाड़ियां चला रहे हैं, जो नियमों के विपरीत है। कुछ विभागों में अधिकारी स्वयं ही हायर की गई टैक्सियों का संचालन कर रहे हैं। इसके अलावा टैक्सियों पर हिमाचल प्रदेश सरकार लिखा होने पर भी आपत्ति जताई गई, क्योंकि ये वाहन निजी होते हैं।
महासंघ ने निर्णय लिया कि इन सभी मुद्दों को प्रदेश कार्यकारिणी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि लोक निर्माण विभाग में कार्यरत बेलदार, जो मशीनों और गाड़ियों के साथ हेल्पर का कार्य कर रहे हैं, उन्हें परिचालक का पदनाम दिया जाए। जो बेलदार वाहन चला रहे हैं, उन्हें चालक पद पर पदोन्नत करने की मांग की गई।
जिला चेयरमैन ख्यालचंद ठाकुर, भुंतर-मणिकरण ब्लॉक अध्यक्ष चैने राम, कटराई-मनाली ब्लॉक के महामंत्री इंद्र नेगी, कुल्लू ब्लॉक अध्यक्ष इच्छा राम तथा केहर सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार रखे। संवाद
Trending Videos