{"_id":"6a4e077e3d06d40dc9050d8c","slug":"kullu-news-protest-escalates-over-woman-death-demonstrators-gherao-sp-office-demanding-fair-probe-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: कुल्लू में महिला की मौत पर उबाल, SP कार्यालय का घेराव; निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: कुल्लू में महिला की मौत पर उबाल, SP कार्यालय का घेराव; निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर धरना जारी
Wed, 08 Jul 2026 01:47 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:47 PM IST
सार
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में महिला की मौत के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने रथ मैदान से रैली निकालकर एसपी कार्यालय के बाहर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस बल मौके पर तैनात है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कुल्लू में जोरदार प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में महिला की मौत को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। सुबह रथ मैदान ढालपुर में एकत्रित हुए प्रदर्शनकारियों ने पहले पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय तक रैली निकाली, जहां मुख्य द्वार के बाहर धरना देकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारी उपायुक्त (डीसी) कार्यालय पहुंच गए और वहां भी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
समाजसेवी बलदेव ठाकुर उर्फ बंटी सराजी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग आंदोलन में शामिल हुए। लगातार बारिश के बावजूद विभिन्न क्षेत्रों से लोग प्रदर्शन में पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने महिला की मौत की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पूरे मामले में पारदर्शिता की मांग उठाई।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाने और दोष तय होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन के मद्देनजर एसपी कार्यालय और उपायुक्त कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो। प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने की अपील भी की गई।
महिला की मौत को लेकर शुरू हुआ यह विरोध अब जिले में बड़ा जनआंदोलन का रूप लेता दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में लोगों के सड़कों पर उतरने से प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। फिलहाल प्रदर्शन जारी है और आंदोलन की आगामी रणनीति को लेकर प्रदर्शनकारी आगे का निर्णय ले सकते हैं।