{"_id":"6a4dee1c5faf866d270ed2f9","slug":"video-kullu-news-protest-begins-over-womans-death-at-regional-hospital-crowd-gathers-at-rath-maidan-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu News: क्षेत्रीय अस्पताल में महिला की मौत के विरोध में धरना शुरू, रथ मैदान में जुटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: क्षेत्रीय अस्पताल में महिला की मौत के विरोध में धरना शुरू, रथ मैदान में जुटे लोग
Ankesh Dogra
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:58 AM IST
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में एक महिला की मौत के मामले को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय के रथ मैदान में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। समाजसेवी बलदेव ठाकुर उर्फ बंटी सराजी के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल पर पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
सुबह से ही कुल्लू और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से लोग बसों और निजी वाहनों के माध्यम से रथ मैदान पहुंचने लगे। लगातार बारिश के बावजूद प्रदर्शन में शामिल होने वालों की संख्या बढ़ती रही। प्रदर्शनकारियों ने महिला की मौत की निष्पक्ष जांच कराने और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि मामले की पारदर्शी जांच होनी चाहिए, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्य सामने आ सकें। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द उचित कार्रवाई करने की भी मांग की।
धरना-प्रदर्शन के चलते रथ मैदान में लोगों की भीड़ बढ़ती गई। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से आंदोलन को शांतिपूर्ण बनाए रखने और कानून-व्यवस्था का पालन करने की अपील की।
फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।