{"_id":"6a4e05251e5a69192b0b3386","slug":"video-kullu-news-woman-death-protest-reaches-sp-office-demonstrators-demand-fair-investigation-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: महिला की मौत पर कुल्लू में उबाल, एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: महिला की मौत पर कुल्लू में उबाल, एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी
Ankesh Dogra
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:37 PM IST
Link Copied
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में महिला की मौत के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। रथ मैदान ढालपुर में एकत्रित होने के बाद प्रदर्शनकारी रैली निकालते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंच गए, जहां उन्होंने मुख्य द्वार के बाहर धरना शुरू कर दिया।
धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
स्थिति को देखते हुए एसपी कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महिला की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।