{"_id":"6a1d5aae6e8b7afac908abf6","slug":"kullu-shooting-incident-police-achieve-breakthrough-in-kasol-firing-case-tammanpreet-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू गोलीकांड: कसोल फायरिंग मामले में पुलिस को सफलता, इटली भागने से पहले बटाला में दबोचा तमनप्रीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू गोलीकांड: कसोल फायरिंग मामले में पुलिस को सफलता, इटली भागने से पहले बटाला में दबोचा तमनप्रीत
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 01 Jun 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार
कुल्लू गोलीकांड में पुलिस ने फरार चल रहे पांचवे आरोपी को पंजाब के गुरदासपुर के बटाला से गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पार्वती घाटी के कसोल स्थित होटल ग्रीन वैली में 30 मई को हुई फायरिंग की घटना में जिला पुलिस कुल्लू को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की एसआईटी ने फरार चल रहा पांचवा आरोपी पंजाब के गुरदासपुर के बटाला के गिरफ्तार किया है। हालांकि चार आरोपियों को पहले ही हिरासत में लिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च पुलिस अधिकारियों के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप फरार आरोपी की गिरफ्तार के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा तकनीकी एवं गुप्त सूचना तंत्र का प्रभावी उपयोग करते हुए लगातार दबिश दी गई। पुलिस ने फरार आरोपी तमनप्रीत सिंह (22 वर्ष) पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी डाकघर बग्गा, तहसील बाबा बकाला, जिला अमृतसर (पंजाब) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले कुछ समय से इटली में रह रहा था तथा कुछ दिन पूर्व ही भारत आया था। घटना के उपरांत वह फिर इटली लौटने की तैयारी में था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस टीम 31 मई को गांव व डाकघर बग्गा, अमृतसर (पंजाब) से हिरासत में लेकर कुल्लू लाया गया।
Trending Videos
अब पुलिस उसे पूछताछ करने के लिए कोर्ट से रिमांड लेेगी। एसपी कुल्लू मदन लाल ने कहा कि जिला पुलिस कुल्लू ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामले में नियमानुसार आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी है । जिला पुलिस कुल्लू कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।