{"_id":"699bde502575f523b308f24d","slug":"kullu-teacher-accused-of-calling-student-into-room-and-doing-obscene-acts-with-her-case-registered-under-pocso-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: शिक्षक पर कमरे में बुलाकर छात्रा से अश्लील हरकतें करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: शिक्षक पर कमरे में बुलाकर छात्रा से अश्लील हरकतें करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक शिक्षक पर जमा एक कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। वहीं, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
सैंज क्षेत्र में गुरु और शिष्य का रिश्ता तार-तार होने का मामला सामने आया है। एक शिक्षक पर जमा एक कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। आरोपी अध्यापक ने छात्रा को दो अन्य सहेलियों के साथ अपने कमरे में बुलाया था। पुलिस ने शिकायत के बाद अब आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos
स्कूल प्रिंसिपल की ओर से पुलिस को दिए शिकायत पत्र के अनुसार 19 फरवरी को स्कूल के एक प्रवक्ता ने उच्च अधिकारियों एवं स्टाफ की जानकारी के बिना अपने कमरे में तीन छात्राओं को बुलाया था। दो छात्राओं को प्रवक्ता ने रसोई में खाना बनाने के लिए भेज दिया। तीसरी छात्रा को कपड़े प्रेस करने के लिए विवश किया। इसके बाद उसने छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किया। आरोपी ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें भी कीं। आरोपी ने छात्राओं को घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी। उधर, मामला सामने आने के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।