{"_id":"6a54b761011f1eba74061137","slug":"kullu-team-leaves-for-wushu-competition-kullu-news-c-89-1-ssml1013-181312-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वुशू प्रतियोगिता के लिए कुल्लू की टीम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वुशू प्रतियोगिता के लिए कुल्लू की टीम रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर में 14-15 जुलाई को होगी प्रतियोगिता
.......................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। 23वीं राज्य स्तरीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता के लिए कुल्लू की आठ सदस्यीय टीम रविवार को हमीरपुर के लिए रवाना हो गई। प्रतियोगिता 14 और 15 जुलाई को हिम अकादमी स्कूल हमीरपुर में आयोजित होगी। कुल्लू वुशू संघ के महासचिव एवं कोच लुदर चंद ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया है। होली एंजिल्स स्कूल शमशी में सानशू और ताउलू इवेंट का विशेष प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया गया।
महिला वर्ग में 45 किलोग्राम भार वर्ग में स्मृति, 48 किग्रा में पल्लवी तथा 52 किग्रा में एकता ठाकुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। पुरुष वर्ग में 48 किग्रा में आनन ठाकुर, 52 किग्रा में आरुष डोगरा, 60 किग्रा में देवेश पराशर तथा 70 किग्रा में पंकज ठाकुर भाग लेंगे।
ताउलू ननक्वान स्पर्धा में रिशित चोपड़ा अपना कौशल दिखाएंगे। लुदर चंद ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। कुल्लू वुशू संघ के अध्यक्ष पूर्ण चंद, उपाध्यक्ष झाबे राम, राकेश कुमार, चेयरमैन नीलम शर्मा ने खिलाड़ियों एवं टीम प्रबंधन को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद