फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ward meeting held in Larankelo Panchayat; issues discussed.

Kullu News: लरांकेलो पंचायत में वार्ड सभा, मुद्दों पर की चर्चा

Mon, 13 Jul 2026 04:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
Ward meeting held in Larankelo Panchayat; issues discussed.
नवनिर्वाचित प्रधान बोले, पंचायत के समग्र विकास को प्रतिबद्ध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर (कुल्लू)। ग्राम पंचायत लरांकेलो में पहली बार ग्राम सभा से पहले वार्ड सभा का आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में आयोजित बैठक में पंचायत के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर आगामी योजनाओं की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में पंचायत प्रधान ऋषि किशोर, उपप्रधान नीतीश नेगी, बीडीसी सदस्य कांता, पंचायत के सभी पंच तथा क्षेत्र के गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता तकनीकी अभियंता सोनम नेगी ने की। प्रधान ऋषि किशोर ने कहा कि उनकी पूरी टीम पंचायत के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में वर्ष 2026-27 के आय-व्यय के अनुमोदन, नई बीपीएल चयन गाइडलाइन, ठोस कचरा प्रबंधन, स्वच्छता अभियान, सतर्कता समिति के गठन, नशा मुक्ति एवं एंटी-चिट्टा अभियान, इमारती लकड़ी वितरण की स्वीकृति समेत विभिन्न विकासात्मक विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

पंचायत क्षेत्र में सड़क निर्माण, पुस्तकालय, खेल मैदान और बुजुर्गों के लिए पार्क विकसित करने जैसी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए अपने सुझाव रखे। प्रधान ने भरोसा दिलाया कि ग्राम सभा में पारित प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed