{"_id":"6a54bb6a32c77da374093b22","slug":"traffic-light-system-launched-in-sissu-kullu-news-c-89-1-ssml1012-181315-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सिस्सू में शुरू हुई ट्रैफिक लाइट व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सिस्सू में शुरू हुई ट्रैफिक लाइट व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक ने की नियमों के पालन की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। सिस्सू में राजा घेपन मंदिर के समीप नई ट्रैफिक लाइट प्रणाली शुरू कर दी गई है। ट्रैफिक सिग्नल पूरी तरह से स्थापित कर उसे कार्यशील बना दिया गया है। इससे क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी। पुलिस अधीक्षक लाहौल स्पीति शिवानी मेहला ने बताया कि घाटी में लगातार बढ़ रहे पर्यटकों और वाहनों के दबाव को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। इससे यातायात संचालन सुचारु होने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।
आधुनिक ट्रैफिक सिस्टम की स्थापना विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के सहयोग से संभव हो सकी है। इसके लिए लाहौल-स्पीति पुलिस ने साडा का आभार व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने वाहन चालकों से ट्रैफिक सिग्नलों का पूरी तरह पालन करने, अपनी निर्धारित लेन में वाहन चलाने, जल्दबाजी से बचने तथा धैर्यपूर्वक यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। संवाद