{"_id":"6a58c6c2c5daa1d04b0850ac","slug":"lahaul-tourism-festival-from-one-kullu-news-c-89-1-ssml1012-181595-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौल टूरिज्म फेस्टिवल एक से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौल टूरिज्म फेस्टिवल एक से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में आध्यात्म और संस्कृति का होगा अनूठा संगम
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिस्पा में एक और दो अगस्त को लाहौल टूरिज्म फेस्टिवल-2026 का आयोजन होगा। लाहौल-स्पीति ईको टूरिज्म सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित यह महोत्सव आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत का अनूठा संगम बनेगा। इसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रदेश और देशभर से आने वाले पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण ड्रुकपा चोएगोन रिंपोछे का आध्यात्मिक प्रवचन होगा। श्रद्धालुओं को बौद्ध दर्शन और आध्यात्मिक जीवन से जुड़े प्रेरणादायक विचार सुनने का अवसर मिलेगा।
दो दिवसीय आयोजन में रंगारंग सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन होगा। इसमें प्रसिद्ध कलाकार राकेश ठाकुर, फुर्बू चुक्सा, अनिल सूर्यवंशी, स्तांजिन शायन, रवि नेहमा, रोजी शर्मा, साधिका, समीक्षा नेगी और आकाश अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति ईको टूरिज्म सोसायटी के अध्यक्ष कलजंग टशी ने बताया कि महोत्सव में जांस्कर, लद्दाखी, लाहौली-स्पीति, नेपाली, तिब्बती और पांगी के पारंपरिक लोक नृत्यों की प्रस्तुति होगी। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से हिमालयी संस्कृति की विविधता और समृद्ध विरासत को एक ही मंच पर जीवंत किया जाएगा। संवाद