फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Crowds thronged to catch a glimpse of the deity Shanchul Mahadev.

Kullu News: देवता शंचूल महादेव के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Thu, 16 Jul 2026 06:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Crowds thronged to catch a glimpse of the deity Shanchul Mahadev.
बंजार (कुल्लू)। श्रावण मास के प्रथम दिन टील स्थित देवता शंचूल महादेव के मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देवता शंचूल महादेव के अपने मूल देवालय बछूट से टील पहुंचते ही सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। कुल्लू, मंडी, शिमला सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महादेव के दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंचे।
विज्ञापन

देवता शंचूल महादेव के कारदार गोपी चौहान और पुजारी राम लाल ने बताया कि परंपरा के अनुसार देवता बैसाखी और श्रावण मास के पहले दिन बछूट स्थित अपने देवालय से टील मंदिर पधारते हैं। इस दौरान श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं और फरियाद लेकर महादेव के दरबार में पहुंचते हैं तथा देवता उन्हें आशीर्वाद प्रदान करते हैं। पुजारी राम लाल ने बताया कि स्थानीय मान्यता के अनुसार जिन दंपतियों को संतान सुख प्राप्त नहीं होता, वे भी शंचूल महादेव के दरबार में फरियादी बनकर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि सच्ची श्रद्धा से की गई प्रार्थना पर महादेव उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed