{"_id":"6a58b906cd93cac92d016f49","slug":"tej-ram-and-tharvan-chune-appointed-as-chief-advisors-kullu-news-c-89-1-ssml1012-181573-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तेज राम, थरवन चुने मुख्य सलाहकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तेज राम, थरवन चुने मुख्य सलाहकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आढ़ती एसोसिएशन सब्जी मंडी बंदरोल ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आढ़ती एसोसिएशन सब्जी मंडी बंदरोल की बैठक वीरवार को एसोसिएशन के मुख्य चुनाव आयुक्त एवं मुख्य संरक्षक दिनेश सेन की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान हाल ही में निर्वाचित नई कार्यकारिणी के साथ-साथ संगठन के संरक्षक मंडल के सदस्यों ने भाग लिया।
इस दौरान संरक्षक मंडल के सदस्य हरीश शर्मा और बीना ठाकुर सहित नवनिर्वाचित प्रधान जीवानंद, उपप्रधान देवेंद्र भंडारी, महासचिव शरभ नेगी तथा कोषाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने सहमति से कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें बंसी लाल ठाकुर को सचिव, श्याम कुल्लवी को प्रेस सचिव तथा हुक्म ठाकुर को संरक्षक मंडल का प्रतिनिधि चुना गया।
तेज राम ठाकुर एवं थरवन लाल नेगी को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी में नारायण ठाकुर, कृष्ण गोपाल, शिव राम, मोहर सिंह, भोला राम, रविंद्र ठाकुर, हीरा लाल ठाकुर, राकेश पठानिया तथा निरत राम ठाकुर को सदस्य बनाया गया। मुख्य संरक्षक दिनेश सेन ने कहा कि एक मजबूत एवं सक्रिय कार्यकारिणी ही संगठन को नई दिशा प्रदान कर सकती है। संवाद