{"_id":"6a589df514271bf6530d2c4e","slug":"video-kullu-zila-parishad-election-thakur-das-elected-chairman-neena-vice-chairperson-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Zila Parishad Kullu Election: जिला परिषद कुल्लू पर भाजपा का कब्जा, ठाकुर दास बने अध्यक्ष और नीना उपाध्यक्ष निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Zila Parishad Kullu Election: जिला परिषद कुल्लू पर भाजपा का कब्जा, ठाकुर दास बने अध्यक्ष और नीना उपाध्यक्ष निर्वाचित
Ankesh Dogra
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:31 PM IST
Link Copied
करीब डेढ़ महीने के इंतजार के बाद जिला परिषद कुल्लू को नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल गया। वीरवार को जिला परिषद भवन में हुए चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने दोनों प्रमुख पदों पर जीत दर्ज कर परिषद में अपना वर्चस्व कायम रखा।
अध्यक्ष पद पर मनाली विधानसभा क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य ठाकुर दास निर्वाचित हुए, जबकि आनी विधानसभा के ब्रो वार्ड से निर्वाचित नीना को उपाध्यक्ष चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया में जिला परिषद के सभी 14 सदस्यों ने हिस्सा लिया। मतदान में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को 10-10 मत प्राप्त हुए। वहीं, ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय निर्वाचित सदस्य विभा सिंह ने भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। जिला परिषद कार्यालय से ढालपुर तक विजय रैली निकाली गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और जीत का जश्न मनाया।
इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक लोकेन्द्र कुमार, विधायक सुरेंद्र शौरी, जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद, जिला महामंत्री अमर ठाकुर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दुनी चंद सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।