{"_id":"6a588d993e27b1505003c0d5","slug":"video-srikhand-mahadev-yatra-2026-stakeholders-meet-dc-kullu-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Srikhand Mahadev Yatra 2026: यात्रा शुरू न होने पर भड़के हितधारक, उपायुक्त कुल्लू से की जल्द अनुमति की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srikhand Mahadev Yatra 2026: यात्रा शुरू न होने पर भड़के हितधारक, उपायुक्त कुल्लू से की जल्द अनुमति की मांग
Ankesh Dogra
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:21 PM IST
श्रीखंड महादेव यात्रा शुरू नहीं होने से क्षेत्र के हितधारकों में नाराजगी बढ़ने लगी है। गुरुवार को श्रीखंड यात्रा क्षेत्रीय संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कुल्लू से मुलाकात कर यात्रा जल्द शुरू करवाने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि श्रीखंड महादेव यात्रा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि इससे क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों की आजीविका भी जुड़ी हुई है।
प्रतिनिधिमंडल में पोर्टर, गाइड, टेंट संचालक, खच्चर संचालक और यात्रा से जुड़े अन्य स्थानीय कारोबारी शामिल रहे। उन्होंने प्रशासन के समक्ष चिंता जताई कि हर वर्ष जुलाई के दूसरे सप्ताह में यात्रा शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार अब तक अनुमति नहीं मिलने से स्थानीय लोगों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो रही है।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे स्थानीय व्यापार और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है। ऐसे में यात्रा शुरू न होने का सीधा असर स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।
गौरतलब है कि पिछले वर्षों में श्रीखंड महादेव यात्रा सामान्यतः 10 से 15 जुलाई के बीच शुरू होती रही है। हालांकि इस वर्ष जिला प्रशासन ने ट्रैकिंग मार्ग की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अभी तक यात्रा शुरू करने की अनुमति नहीं दी है।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से ट्रैकिंग मार्ग का शीघ्र निरीक्षण करवाकर आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा करने और सुरक्षित परिस्थितियां बनने पर यात्रा जल्द शुरू करने की मांग की। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनते हुए आश्वस्त किया कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता रखते हुए स्थिति की समीक्षा की जा रही है और आवश्यक निर्णय नियमानुसार लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।