{"_id":"6a58ad66b99e6393fc0f2b02","slug":"cadet-yan-singh-from-sainj-won-gold-in-the-1500-meter-race-kullu-news-c-89-1-ssml1012-181570-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सैंज के कैडेट यान सिंह ने 1500 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सैंज के कैडेट यान सिंह ने 1500 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईटी हमीरपुर में 5 से 14 जुलाई तक मनाया गया एनसीसी एयरविंग का प्रशिक्षण शिविर
800 मीटर दौड़ में कैडेट शालू ने पाया दूसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। प्रदेश एनसीसी एयरविंग के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आयोजित 1500 मीटर की दौड़ में सैंज स्कूल के एनसीसी कैडेट ने पहला स्थान पाया। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि 5 से 14 जुलाई तक एनआईटी हमीरपुर में कैंप कमांडेंट विंग कमांडर कुणाल शर्मा की अगुवाई में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें सैंज स्कूल के 24 कैडेट शामिल हुए। कैंप से विद्यालय लौटे सभी कैडेट का प्रधानाचार्य मनोज महाजन ने स्वागत किया। कैंप में एनसीसी की ड्रिल, परेड, एयरोमॉडलिंग आदि गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं।
इसमें 1500 मीटर दौड़ में प्रथम आने पर कैडेट यान सिंह को गोल्ड मेडल दिया गया, जबकि 400 मीटर दौड़ में कैडेट ललिता, दिव्या ठाकुर, शालू और स्मृति की टीम विजेता घोषित हुई। छात्रा वर्ग के खो-खो में स्कूल को उपविजेता तथा 800 मीटर दौड़ में भी स्कूल की कैडेट शालू दूसरे स्थान पर रहीं।