{"_id":"6a58a31e143872852d0f33ba","slug":"video-kullu-zila-parishad-chairman-thakur-das-development-priority-neena-joshi-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu Zila Parishad: जिले के विकास को देंगे नई रफ्तार, ताजपोशी के बाद बोले अध्यक्ष ठाकुर दास और उपाध्यक्ष नीना जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu Zila Parishad: जिले के विकास को देंगे नई रफ्तार, ताजपोशी के बाद बोले अध्यक्ष ठाकुर दास और उपाध्यक्ष नीना जोशी
Ankesh Dogra
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:53 PM IST
Link Copied
जिला परिषद कुल्लू के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ठाकुर दास और उपाध्यक्ष नीना जोशी ने पदभार संभालने के बाद जिले के समग्र विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना उनका पहला दायित्व होगा और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।
अध्यक्ष ठाकुर दास और उपाध्यक्ष नीना जोशी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जिले में कई विकास कार्य अपेक्षित गति से पूरे नहीं हो पाए। चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उनके सामने खराब सड़कें, पेयजल संकट और अधूरे विकास कार्यों जैसी समस्याएं प्रमुखता से रखीं।
उन्होंने कहा कि जिला परिषद के माध्यम से इन सभी समस्याओं को सरकार और प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके और लोगों को मूलभूत सुविधाएं समय पर मिल सकें।
दोनों जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यदि जनहित से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी हुई या समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो जिला परिषद जनता के हित में आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और जनता के सहयोग से कुल्लू जिले के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।