सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali was left empty-handed in the budget, with no air service expansion.

Kullu News: बजट में मनाली के हाथ रहे खाली, हवाई सेवा विस्तार भी नहीं

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
Manali was left empty-handed in the budget, with no air service expansion.
विज्ञापन
मनाली। सुक्खू सरकार के वार्षिक बजट में पर्यटन नगरी मनाली के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं है। आपदा में पर्यटन कारोबार को पहुंचे नुकसान की भरपाई के लिए कोई खास घोषणा बजट में नहीं है। हालांकि हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए की गई घोषणाओं का मनाली को भी फायदा मिलेगा।
Trending Videos

कई सालों से राज्य में हेलिपोर्ट विकसित करने की घोषणा की जा रही है। मनाली में भी हेलिपोर्ट बनाया जाना है। इसका कार्य भी शुरू हुआ था लेकिन ब्यास में आई बाढ़ में सब बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब फिर हर जिले को हेलिपोर्ट से जोड़ने की घोषणा से उम्मीद बढ़ी है। नाइट पिकनिक की सुविधा शुरू करने और फ़िल्म शूटिंग के लिए सरल पॉलिसी बनाने की घोषणा से पर्यटन कारोबार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। 50 नई ईको टूरिज्म साइट विकसित करने के एलान से कारोबार को पंख लगने की उम्मीद है। इसके अलावा मनाली के लिए कोई ठोस घोषणा नहीं की गई है। धर्मशाला, शिमला में हवाई विस्तार का एलान तो हुआ लेकिन मनाली के लिए अलग से कोई परियोजना नहीं मिली।

....
सरकार का बजट मिलाजुला है। साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। ईको टूरिज्म साइट विकसित करने की योजना का कुल्लू, मनाली को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।
-खूब राम भारद्वाज, हिमायलयन हॉलिडेज ट्रेवल कंपनी, मनाली
...

मनाली के लिए सरकार ने बजट में कोई प्रावधान नहीं किया है। अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने मनाली का जिक्र तक नहीं किया। हवाई सेवा विस्तार से लेकर नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने पर सरकार ने कोई घोषणा नहीं की।
-रोशन ठाकुर, अध्यक्ष होटलियर एसोसिएशन, मनाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed