सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manoj was chosen as Mr., Maneka as Miss Farewell

Kullu News: मनोज को मिस्टर, मेनका को मिस फेयरवेल चुना

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 05:33 AM IST
विज्ञापन
Manoj was chosen as Mr., Maneka as Miss Farewell
व्सास संस्कृत कॉलेज में विदाई समारोह में नाटी डालती छात्राएं।
विज्ञापन
कुल्लू। व्यास संस्कृत महाविद्यालय रघुनाथपुर कुल्लू में शास्त्री अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मनोज ठाकुर को मिस्टर और मेनका ठाकुर को मिस फेयरवेल चुना गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संस्थापकाचार्य डॉ. ओम कुमार शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। समारोह में प्रशासनिक अधिकारी स्वामी स्कंद कुमार के अलावा कॉलेज के अन्य प्राध्यापक भी उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए कई गतिविधियां करवाई गईं। शास्त्री द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा नाटी के साथ कई सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं, कुर्सी दौड़ भी हुई, जिसमें शास्त्री अंतिम वर्ष की छात्रा श्रुतिका ठाकुर विजेता रहीं। सुई-धागा प्रतियोगिता में शास्त्री अंतिम वर्ष की छात्रा पवना देवी अव्वल रहीं। मुख्यातिथि ने कहा कि विद्यार्थियों को आत्मविश्वास रखना चाहिए और आत्मविश्वास से ही हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर कॉलेज के उपाचार्य कोमल चंद और डॉ. पुरुषोत्तम लाल ठाकुर मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed