सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   March snowfall will enhance the redness of apples

Kullu News: मार्च की बर्फबारी से निखरेगी सेब की लाली

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
March snowfall will enhance the redness of apples
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। जिले में मार्च महीने का हिमपात तमाम फसलों के लिए वरदान साबित हुआ है। बर्फबारी और बारिश होने से सेब के लिए आवश्यक चिलिंग आवर्स पूरे होंगे। बागवानों को सेब की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। हालांकि प्लम और नाशपाती को नुकसान का खतरा बना है। जिले में 95 फीसदी लोग बागवानी से जुड़े हैं।
Trending Videos

सेब पौधों में फ्लावरिंग से पहले बर्फबारी होने से न केवल सेब के लिए जरूरी चिलिंग आवर्स और बेहतर होंगे बल्कि बागवानों को इस साल सेब की अच्छी पैदावार की आस है। बीते तीन दिन में जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश का क्रम रहा। बागवानों का कहना है कि बर्फबारी और बारिश से बगीचों में खाद घुलने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी के बागवान देव राम नेगी, महेश शर्मा, ज्ञान ठाकुर, चंदे राम ठाकुर, देवराज नेगी और प्रताप पठानिया ने बताया कि हिमपात सेब और खुमानी के अलावा गेहूं, मटर, जौ एवं लहसुन की फसल के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। मार्च महीने में बर्फबारी होने से सेब का उत्पादन उम्दा होगा। फलोत्पादक मंडल कुल्लू के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि हाल में हुई बर्फबारी से सेब के लिए अनिवार्य चिलिंग आवर्स समय पर पूरे होने की उम्मीद है। इसके चलते आगामी सेब और अन्य फलों की फसल बेहतर होने की उम्मीद है।

बागवानी अनुसंधान केंद्र बजौरा के सहनिदेशक डॉ. भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी होने से सेब के लिए जरूरी चिलिंग आवर्स में निश्चित रूप से बढ़ोतरी होगी और फसल बेहतर होगी। बर्फबारी और बारिश सेब सहित अन्य फसलों के लिए संजीवनी है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed