{"_id":"69b83b5f52d9b54770074ab8","slug":"massive-traffic-jam-thousands-of-lives-were-lost-in-vehicles-battling-the-cold-all-night-kullu-news-c-89-1-ssml1014-171421-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: महा जाम... रातभर वाहनों में ठंड से जूझती रहीं हजारों जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: महा जाम... रातभर वाहनों में ठंड से जूझती रहीं हजारों जिंदगियां
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर फसें वाहनों को निकालने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस टीम ।-संवा
विज्ञापन
मनाली/केलांग। बर्फबारी के कारण अटल टनल रोहतांग के पास 1000 से अधिक वाहनों में हजारों पर्यटक जाम में फंस गए। हालात ऐसे बने कि इन सैलानियों को अपने वाहनों में ही रातभर कड़ाके की ठंड से भूखे-प्यासे जूझना पड़ा। शनिवार रात से शुरू हुई यह स्थिति रविवार और सोमवार तक बनी रही। हालांकि प्रशासन और सीमा सड़क संगठन की टीमों ने करीब 25 घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहनों को सुरक्षित निकाला।
जानकारी के अनुसार रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली और अटल टनल के साउथ व नॉर्थ पोर्टल समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी बर्फबारी शुरू हो गई। देखते ही देखते सड़क पर बर्फ की मोटी परत जम गई, जिससे वाहन फिसलने लगे और टनल के भीतर और दोनों पोर्टल के पास लंबा जाम लग गया। धुंधी से हॉकी पुल तक सड़क पर सबसे अधिक फिसलन रही।
इसके बाद रात भर और सोमवार शाम तक पुलिस और प्रशासन के जवान वाहनों को धक्का देकर और सड़क पर यूरिया डालकर उन्हें निकालने में जुटे रहे। रात के समय करीब 1,000 वाहन जाम में फंसे हुए थे, जिनमें से 800 से अधिक वाहनों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया, बाकि वाहन सोमवार को निकाले गए। इस दौरान सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को हुई।
कुछ पर्यटक अपने वाहन सड़क पर छोड़कर फोर बाई फोर वाहनों की मदद से मनाली पहुंचे। कई जगह वाहनों को बेतरतीब खड़ा करने के कारण जाम की स्थिति और गंभीर हो गई, जिससे राहत कार्य में भी दिक्कतें आईं। रेस्क्यू अभियान के दौरान एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा, डीएसपी केडी शर्मा और सीमा सड़क संगठन के अधिकारी मौके पर डटे रहे। फंसे पर्यटकों को पानी और खाने-पीने की वस्तुएं भी उपलब्ध करवाई गईं।
उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने बताया कि ताजा बर्फबारी के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अटल टनल के पास यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और हालात को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मौसम साफ होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।
शौच जाने के लिए हुईं मुश्किलें
वाहन चालक चेतराम, रमेश और राम सिंह ने बताया कि कई पर्यटकों को रात भर अपने वाहनों में ही भूखे-प्यासे फंसे रहना पड़ा। टनल के भीतर फंसे सैलानियों को शौच के लिए सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी, जिसमें महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अब फोर बाई फोर वाहनों को ही जाने की अनुमति
सोमवार को प्रशासन ने मनाली से लाहौल की ओर केवल फोर बाई फोर वाहनों को ही जाने की अनुमति दी।
Trending Videos