सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Diarrhoea and pneumonia control fortnight begins

Kullu News: डायरिया और निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा शुरू में

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Diarrhoea and pneumonia control fortnight begins
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में ज़िला स्तरीय सघन  डायरिया न्यूमोनिया नियंत्रण पखवाड़े का शुभांर
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सोमवार को जिला स्तरीय सघन डायरिया-निमोनिया नियंत्रण पखवाड़े का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। यह पखवाड़ा 16 मार्च से 30 मार्च तक जिले भर में चलाया जाएगा।
Trending Videos

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने बताया कि इस अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए दो पैकेट ओआरएस और 14 दिन तक के लिए जिंक की दवा वितरित करेंगी। छह महीने तक के बच्चों को जिंक की आधी गोली दी जाएगी, जबकि छह महीने से पांच वर्ष तक के बच्चों को जिंक की पूरी गोली दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला कुल्लू में कुल 3086 गांव हैं, जिनमें 25,844 घर और 0 से 5 वर्ष तक के 29,142 बच्चे हैं। इसी आयु वर्ग के बच्चों में डायरिया और निमोनिया की समस्या अधिक देखी जाती है, इसलिए विशेष रूप से इस आयु वर्ग को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान लोगों को हाथ धोने के सही तरीकों, स्वच्छता बनाए रखने और बच्चों के बेहतर पोषण के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed