{"_id":"6a357f877555ca937403ee31","slug":"meri-balma-rohana-meetthe-audience-went-crazy-kullu-news-c-89-1-klu1002-179287-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मेरी बालमा रौहणा मिलिए... पर झूम उठे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मेरी बालमा रौहणा मिलिए... पर झूम उठे दर्शक
विज्ञापन
भुंतर मेले की अतिंम सांस्कृति संध्या में प्रस्तुति देते लोक कलाकार रमेश ठाकुर।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर के जिलास्तरीय शाड़ी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में रंगारंग कार्यक्रमों से कलाकारों ने खूब समां बांधा। बतौर स्टार कलाकार के रूप में लोकगायक रमेश ठाकुर ने प्रस्तुति दी। उनकी पहाड़ी और फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
उन्होंने पहाड़ी गीत मेरी बालमा रौहणा मिलिए आसा, लोकां दे बोलने... पर खूब रंग जमाया। मेरे भाई री सालीए, मेरी रेशमा, हीरा ठकराणिए, आगे ता आगे चौली डोलमा सीवता, सेस रामा जगू ठेकेदारा हो... पहाड़ी गीतों पर दर्शकों को खूब नचाया। उन्होंने फिल्मी गीत जीने के हैं चार दिन सहित कई हिंदी गीत भी पेश किए। इस संध्या में बतौर मुख्यातिथि के रूप में कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने शिरकत की। मेला कमेटी ने उनका स्वागत किया।
सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम की शुरुआत पीडमोंट स्कूल के बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति से हुई। इसके बाद शरणहुली महिला मंडल ने पारंपरिक वेशभूषा में लोक नृत्य पेश कर वाहवाही लूटी। मंच पर ताशी ठाकुर म्यूजिकल ग्रुप, लेख राज नाटी बॉय (जगदीश कुमार) और भूपेंद्र कश्यप म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने पहाड़ी और आधुनिक संगीत पर दमदार प्रस्तुति दी। इसके साथ ही मान सिंह कश्यप, आराध्या, मान चंद, गोपाल कृष्ण, महेंद्र सिंह, यशवंत सिंह, चेत राम प्रभाकर, पीहू ठाकुर, कांता ठाकुर, देवेंद्र भारद्वाज, करतार कौशल, अरुणेश, कुणाल कौशल, हेमराज भारद्वाज और पूजा आर्य आदि कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
इस दौरान कुल्लू नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशा ठाकुर, उपाध्यक्ष शालिनी रॉय भारद्वाज, पार्षद राम देई, चंद्र भानु, जीवन कला, भूपेंद्र शर्मा, अनिल सूद, मेला कमेटी के चेयरमैन एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर, तहसीलदार भुंतर नितेश ठाकुर मौजूद रहे। संवाद