{"_id":"6a357deb4ba84cc2fe00f110","slug":"minor-caught-riding-a-scooter-fined-7000-kullu-news-c-89-1-klu1002-179316-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नाबालिग स्कूटी चलाते पकड़ा, 7 हजार रुपये का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नाबालिग स्कूटी चलाते पकड़ा, 7 हजार रुपये का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोलंगनाला। मनाली पुलिस ने क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग को स्कूटी चलाते हुए पकड़ा। जांच के दौरान पाया गया कि बालक बिना हेलमेट के वाहन चला रहा था। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 7,000 रुपये का चालान किया।
इस मामले के बाद डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को मोटरसाइकिल, स्कूटी अथवा अन्य वाहन चलाने की अनुमति न दें। उन्होंने कहा कि कम उम्र में वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।
डीएसपी शर्मा ने कहा कि जिन बच्चों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है और जो कानूनी रूप से वाहन चलाने के लिए अधिकृत नहीं हैं, उन्हें किसी भी परिस्थिति में वाहन नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।