सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   NSS volunteers of Kullu made their mark

Kullu News: कुल्लू के एनएसएस स्वयंसेवियों ने मनवाया लोहा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
NSS volunteers of Kullu made their mark
राष्ट्रीय एकता शिविर से लौटे कुल्लू कॉलेज के स्वंयसेवी प्रमाण पत्र के साथ।-कालेज प्रबंधन।
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के दो स्वयंसेवियों दिव्या शर्मा और ईशांत महंत ने राष्ट्रीय एकता शिविर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शिविर कोलकाता में आयोजित हुआ। दोनों स्वयंसेवियों ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। यह उपलब्धि राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खेम ठाकुर एवं डॉ. प्रमिला देवी के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन का परिणाम है।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि शिविर में देश के 17 राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता, रंगोली, पोस्टर निर्माण, नृत्य, गायन, लेखन कौशल, नागरिक शिष्टाचार पर रील निर्माण सहित गतिविधियों में दिव्या शर्मा और ईशांत महंत ने शानदार प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को महाविद्यालय लौटने पर प्राचार्य राकेश राणा ने दोनों विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं आशीर्वाद दिया। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed