{"_id":"6a381f10cc82b8e5d2002257","slug":"pace-of-projects-worth-110-crore-stalled-due-to-limited-diesel-supply-kullu-news-c-89-1-klu1002-179471-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: डीजल की सीमित आपूर्ति से 110 करोड़ के कार्यों की थमी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: डीजल की सीमित आपूर्ति से 110 करोड़ के कार्यों की थमी रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। डीजल और पेट्रोल आपूर्ति से जुड़े नए नियमों के कारण लाहौल में लोक निर्माण विभाग के अधीन चल रहे विकास कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। स्थिति यह है कि करीब 110 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के समय पर पूरा होने पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। कई स्थानों पर निर्माण कार्य प्रभावित हुए हैं, जबकि मशीनरी और मजदूर भी निष्क्रिय बैठे हैं।
लोक निर्माण विभाग के चिनाब मंडल उदयपुर के अंतर्गत निर्माणाधीन तेलिंग पुल, नर्सरी पुल, वन स्टॉप सेंटर भवन, जसरथ पुल, ओथांग-यंगथांग सड़क का कार्य प्रभावित हुआ है। साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत चार पुलों और पांच सड़कों सहित मयाड़ वैली पीडीएन योजना के अंतर्गत धांधल और चंगुट पुलों के निर्माण कार्य प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा सड़कों की बहाली के कार्यों में भी बाधाएं आ रही हैं। उदयपुर में निर्माणाधीन अस्पताल भवन का कार्य भी प्रभावित बताया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग चिनाब मंडल उदयपुर के अधिशासी अभियंता अश्वनी गुलेरिया ने बताया कि डीजल और पेट्रोल की सीमित उपलब्धता के कारण विभागीय निर्माण कार्यों की गति धीमी हो गई है। मंडल के अंतर्गत वर्तमान में लगभग 110 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं, लेकिन ईंधन आपूर्ति संबंधी समस्याओं के चलते इनकी रफ्तार प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
उधर, उदयपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने मामले में हस्तक्षेप की मांग को लेकर उपायुक्त लाहौल-स्पीति को ज्ञापन सौंपा है।
...
लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि इस मुद्दे को राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार के समक्ष उठाया गया है। उन्होंने कहा कि नए नियमों के कारण जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और इसके समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
000