{"_id":"69b992571ee89044cf09831a","slug":"pear-growers-worried-about-changing-weather-patterns-kullu-news-c-89-1-ssml1012-171519-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मौसम के बदले मिजाज से चिंतित नाशपाती उत्पादक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मौसम के बदले मिजाज से चिंतित नाशपाती उत्पादक
विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। मौसम के बदले मिजाज से नाशपाती की फ्लावरिंग पर खतरे के बादल मंडरा गए हैं। इसका सेटिंग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में नाशपाती उत्पादक चिंतित हैं। कुल्लू जिले में सेब के बाद नाशपाती की फसल अधिक होती है। इन दिनों नाशपाती के पौधों पर फूल खिलने का क्रम शुरू हुआ है।
बागवानी विशेषज्ञोंं की मानें तो एकाएक ठंड के कारण परागण की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। तापमान गिरने से पौधों पर परागण प्रक्रिया का कार्य बेहतर तरीके से नहीं हो पाता है। इससे फलों की सेटिंग प्रभावित होती है। अधिक ठंड मधुमक्खियों और मित्र कीटों को परागण प्रक्रिया के लिए अनुचित नहीं है।
विशेषज्ञों का कहना है कि फलों की सेटिंग के वक्त तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस होना जरूरी है। इससे कम तापमान में फूल बनने की प्रक्रिया प्रभावित होती है। घाटी के नाशपाती उत्पादक अमित, बुद्धि प्रकाश शर्मा, अनूप भंडारी, चमन ठाकुर, अशोक ठाकुर, ज्ञान ठाकुर आदि ने कहा कि नाशपाती की सेटिंग तक मौसम अनुकूल रहना जरूरी है। तापमान में उतार-चढ़ाव से सेटिंग प्रक्रिया प्रभावित होगी।
सदर फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन के अध्यक्ष लाल चंद ठाकुर ने कहा कि इन दिनों नाशपाती के पौधों पर फूल खिले हुए हैं। बारिश और बर्फबारी की वजह से फूलों की पंखुड़ियां झड़ने की आशंका है। बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजकुमार कहते हैं कि एकाएक ठंड के कारण पॉलिनेशन होने में बाधा उत्पन्न होती है। फ्लावरिंग के वक्त मौसम अनुकूल रहना जरूरी है।
000
Trending Videos