सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Untouched tourist places should be given recognition: Gautam

अनछुए पर्यटन स्थलों को दी जाए पहचान : गौतम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
Untouched tourist places should be given recognition: Gautam
विज्ञापन
ब्राह्मण जन कल्याण सभा ने उपायुक्त से की योजना बनाने की मांग
Trending Videos

.........................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अलग पहचान रखता है, इसलिए जिले को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जा सकता है। अगर प्रशासन और सरकार इस पर ध्यान दें तो ऐतिहासिक महत्व के धार्मिक स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। यह बात ब्राह्मण जन कल्याण सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन गौतम ने बुधवार को उपायुक्त से मुलाकात करने के बाद कही। सभा का एक प्रतिनिधिमंडल उनकी अध्यक्षता में उपायुक्त से मिला और अनछुए धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का आग्रह किया। कहा कि प्रशासन योजना बनाए ताकि मनाली और कुछ चंद पर्यटन स्थलों के साथ पर्यटक ग्रामीण क्षेत्रों का भी रुख कर सकें।
इससे न सिर्फ पर्यटकों को ही नए स्थल उपलब्ध होंगे बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। पर्यटक जिले के अन्य धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों की ओर भी आकर्षित होंगे, जिससे पर्यटन का संतुलित विकास संभव होगा। उन्होंने बताया कि सभा ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक खाका भी तैयार किया है। उसको लेकर भी उन्होंने चर्चा की और इस पर गंभीरता से काम करने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed