सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth should be aware of the evil practice of child marriage: Abha

बाल विवाह की कुरीति से जागरूक रहे युवा : आभा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Youth should be aware of the evil practice of child marriage: Abha
विज्ञापन
---अदालत की खबर
Trending Videos

.......................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन में बुधवार को बाल विवाह एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे जागरूकता शिविर लगाया।
जागरूकता कार्यक्रम में कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर बाल विवाह के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू की सचिव आभा चौहान ने विद्यार्थियों को बाल विवाह के कारणों, इसके दुष्परिणामों तथा संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को इस कुरीति के खिलाफ जागरूक रहने और समाज में इसके उन्मूलन के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य हंसराज आचार्य सहित अन्य शिक्षकगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने भी विद्यार्थियों को इस विषय पर जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान चाइल्डलाइन हेल्पलाइन नंबर-1098 तथा नालसा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया, ताकि जरूरतमंद लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed