{"_id":"69baa2119614f8631d04f9ff","slug":"manoj-and-sunita-were-selected-as-the-best-students-kullu-news-c-89-1-klu1001-171604-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनोज और सुनीता चुने गए सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनोज और सुनीता चुने गए सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी
विज्ञापन
व्यास संस्कृत कॉलेज सुल्तानपुर में सालाना समारोह में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। कॉलेज
विज्ञापन
श्री व्यास संस्कृत महाविद्यालय ने मनाया वार्षिक समारोह, विद्यार्थियों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
...................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। श्री व्यास संस्कृत महाविद्यालय रघुनाथपुर (कुल्लू) का बुधवार को रामशिला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुआ। समारोह में शिक्षाविद्, समाजसेवी सतीश कौड़ा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक दानवेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्राचार्य डाॅ. ओम कुमार शर्मा ने महाविद्यालय का वार्षिक विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अगले वर्ष भी अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
समारोह का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। नृत्य, समूह गीत, संस्कृत नाटी, हास्य नाटक तथा अन्य प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में साक्षी, मोहिनी, मोनिका, अनिक, भानुप्रिया, शबनम, हेमलता, तेजी, पियूष, आयुष, सुनीता, मेनका, मोनिका, विपाशा, कृत्या, ईशा को पुरस्कृत किया गया। 2024 -2025 के लिए सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब मनोज ठाकुर व सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब सुनीता को दिया गया। इस दौरान डीआईजी (जम्मू-कश्मीर) शक्ति पाठक, स्वामी स्कन्द कुमार, महाविद्यालय के दर्शनाचार्य डाॅ. पुरुषोत्तम लाल ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos