सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Phagli festival celebrated in honour of Vasuki Nag

Kullu News: वासुकी नाग के सम्मान में मनाया फागली उत्सव

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Phagli festival celebrated in honour of Vasuki Nag
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। जिले में फागली उत्सवों का दौर जारी है। शनिवार को ऊझी घाटी के हल्लाण-एक गांव में भी देवता वासुकी नाग के सम्मान में फागली उत्सव मनाया गया। मेले में देव परंपराओं का निर्वहन किया गया। हल्लाण-एक गांव स्थित मंदिर में पूरा दिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।
Trending Videos

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आराध्य देवता वासुकी नाग और माता कोटली के समक्ष शीश नवाया। कारदार अंकित नेगी ने कहा कि देवता वासुकी नाग का करड़ू (पालकी) साल में तीन बार ही निकलता है। करड़ू को जन्माष्टमी, फागली और सायर संक्रांति के दिन ही निकाला जाता है। इस बार भी परंपरा का निर्वहन देव नियमों और विधि-विधान से किया जा रहा है। कहा कि मेले में पूरा दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed