फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Police should step up night patrols in the city: Federation

शहर में रात्रि गश्त बढ़ाए पुलिस : महासंघ

Thu, 30 Jul 2026 06:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Police should step up night patrols in the city: Federation
कुल्लू। शहर में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष संजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल से मिला। उन्होंने एक शिकायत एवं सुझाव पत्र सौंपकर बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे संजीव भारद्वाज ने जेई की हत्या मामले का हवाला देते हुए कहा कि इस तरह की घटना अन्य सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारियों के साथ हो सकती है। इसको लेकर पुलिस महकमे को रात के समय गश्त लगानी चाहिए ताकि आपराधिक प्रवृति के लोगों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर में चोरी की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं लेकिन पुलिस गश्त न के बराबर है। इस कारण चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और चोरी एवं इस तरह की आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि कुल्लू शहर में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed