फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rudrabhishek Yajna to begin in Nyoli today.

Kullu News: न्योली में आज से शुरू होगा रुद्राभिषेक यज्ञ

Thu, 30 Jul 2026 06:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Rudrabhishek Yajna to begin in Nyoli today.
खराहल (कुल्लू)। आराध्य देवता जुआणी महादेव के मंदिर न्योली में 53वें रुद्राभिषेक यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को देव परंपरा के अनुसार होगा। मंदिर में देवता के कारकून और पंडित महेश शर्मा विधि-विधान के साथ यज्ञ का शुभारंभ करवाएंगे। तीन दिनों तक मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
विज्ञापन


महेश शर्मा ने बताया कि यज्ञ में पांच विद्वान पंडित रुद्राभिषेक, जप और धार्मिक पाठ करेंगे। रविवार को पूर्णाहुति के साथ हवन और कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा। देवता के कारदार ओम प्रकाश महंत ने बताया कि शुक्रवार को पूजा-अर्चना के बाद रुद्राभिषेक यज्ञ शुरू होगा। दो अगस्त को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रद्धालुओं और हारियानों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed