{"_id":"6accb5e85e1346df1b0db851","slug":"raised-the-medical-college-issue-with-the-centre-sundar-singh-kullu-news-c-89-1-ssml1015-189142-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र से उठाया है मेडिकल कॉलेज का मुद्दा : सुंदर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र से उठाया है मेडिकल कॉलेज का मुद्दा : सुंदर सिंह
विज्ञापन
तेगूबेहड़ में क्रिटिकल केंयर सेंटर और क्षेत्रीय अस्पताल में कैथ लैब की जल्द मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग केंद्र सरकार के समक्ष उठाई गई है। इसके अलावा क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में कैथ लैब स्थापित करने और तेगूबेहड़ में क्रिटिकल केयर सेंटर का निर्माण करने की दिशा में भी काम चल रहा है। यह बात सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कही। सोमवार को उन्होंने कहा कि दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के समक्ष कुल्लू में मेडिकल कॉलेज खोलने का मामला उठाया गया है। मेडिकल कॉलेज स्थापित होने से जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
विधायक ने कहा कि कुल्लू के तेगूबेहड़ में क्रिटिकल केयर सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। इसके शुरू होने से गंभीर मरीजों को आपातकालीन उपचार उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में कैथ लैब स्थापित की जा रही है। इससे हृदय रोगियों को जिले में ही उपचार की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के मातृ-शिशु खंड में चिकित्सकों सहित दस पदों पर भर्ती को प्रदेश मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है। संवाद