फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sangam Team wins LPL Super-7 title.

Kullu News: संगम टीम ने जीता एलपीएल सुपर-7 का खिताब

Mon, 12 Oct 2026 05:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Sangam Team wins LPL Super-7 title.
फाइनल में लला मेमे गोशाल को हराया, विजेता-उपविजेता टीमें कीं सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। यंग फार्मर क्लब बिलिंग और महिला मंडल बिलिंग की ओर से आयोजित लाहौल प्रीमियर लीग (एलपीएल) सुपर-7 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब संगम टीम ने अपने नाम किया। फाइनल में संगम टीम ने लला मेमे गोशाल को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जिला परिषद अध्यक्ष ठिल्ले देचेन ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
फाइनल मुकाबले में लला मेमे गोशाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संगम टीम के सामने 55 रन का लक्ष्य रखा। संगम टीम ने शुभम के 28 रनों की बदौलत छह ओवर में लक्ष्य हासिल कर खिताब जीत लिया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। तीसरे पुरस्कार की राशि एचआरटीसी-7 और बिलिंग लिजेंड टीम के बीच साझा की गई। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष ठिल्ले देचेन ने युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। आयोजकों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए महिला मंडल बिलिंग, युवाओं और अतिथियों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन


कार्यक्रम में बीडीसी उपाध्यक्ष अमिता रावल, विपिन शाशनी, अशोक बाटा, ग्राम पंचायत कारदंग की उपप्रधान सुमिता यारपा, जिला परिषद सदस्य लोसर ठुकतन डोलमा, पूर्व बीडीसी सदस्य नवांग नमचीपा, एचआरटीसी केलांग के आरएम अंशित शर्मा, ग्राम पंचायत केलांग के उपप्रधान प्रमोद कुमार और पूर्व जिला परिषद सदस्य कुंगा बोध मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed