{"_id":"69f0edddd451b9f4770edc95","slug":"rathi-created-a-stir-with-the-song-hawa-lagi-chandigarha-ri-kullu-news-c-89-1-klu1002-175028-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हवा लागी चंडीगढ़ा री... गीत पर राठी ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हवा लागी चंडीगढ़ा री... गीत पर राठी ने मचाया धमाल
विज्ञापन
पीपल जातर मेले में ठाकर दास राठी की प्रस्तुतियों पर नाचते दर्शक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुल्लू। लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में आयोजित पीपल जातर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में मंगलवार शाम को स्टार कलाकार के रूप में किंग ऑफ नाटी ठाकुर दास राठी ने धमाल मचाया।
हवा लागी चंडीगढ़ा री... गीत पर दर्शकों के कदम खूब थिरके। उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत पेश कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सुनीता झूठा वादा तेरा, नीलुए मेरी लष्टिये, नीरू चाली घूमदी, सुषमा मेरी जानिये, हो बांकी चंद्रा, प्रमिला तेरे गांव लागे मेले, ओ सुमित्रा, शालू रे क्वार्टरे लागी रौनका, दुनिया की ऐसी तैसी, कुकड़ा जो तुड़का, दे दे मोबाइल नंबर, प्यारा ना मिली जांदा धोखा, झुमके वाली मेरे झुमके वाली, मेरी श्री देवीय कोखे चली तू जैसे प्रसिद्ध गीत पेश कर दर्शकों को खूब नचाया।
इसके साथ ही लोकगायक गोपाल चौधरी ने काली हांटिए शोइए नैऊ डोभी द्वाला, लोतू फुआला सहित कई पहाड़ी गीत पेश कर दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया। इसके अलावा ट्विंकल, लाल सिंह, संजय पुजारी, क्षितिज शर्मा, धनवंती ने भी प्रस्तुति देकर दर्शकों को नचाने का प्रयास किया।
सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा शामिल हुए। उन्होंने पीपल जातर की सांस्कृतिक संध्याओं का विधिवत आगाज किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को पीपल जातर मेले की बधाई दी। मेलों को आपसी मेल जोल और भाईचारे के लिए जरूरी बताया।
कार्यक्रमों में ढालपुर की रूवानी, आनी की आरुषी, लंकाबेकर की संजना, सनाया, करीना, टशी ठाकुर, कांता, हिमांशु, वाणी भारद्वाज, खेम राज ठाकुर, गुड्डी देवी ने भी गीतों और नृत्य की प्रस्तुति दी।
...
सूर्या सांस्कृतिक दल ने पेश की नाटी
सूर्या सांस्कृतिक दल बनोगी पंचल ने कुल्लवी नाटी पेश की ग्रामीण संस्कृति की झलक पेश की। इस संध्या के कार्यक्रम का आगाज शाम करीब पांच बजे नाटी के साथ किया। इसमें परंपरागत गीतों और ढोल नगाड़ों की थाप पर स्थानीय संस्कृति का प्रदर्शन किया गया।
000
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X