सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Panchayat Elections: 77 Voters to Cast Their Votes at the Country's Highest Polling Booth

हिमाचल पंचायत चुनाव: देश के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर 77 मतदाता करेंगे मतदान

तिलक राज कायथ, संवाद न्यूज एजेंसी, काजा(लाहौल स्पीति)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Apr 2026 09:34 AM IST
विज्ञापन
सार

 लाहौल-स्पीति के कौमिक में 77 मतदाता पंचायती राज चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर सशक्त लोकतंत्र का संदेश देंगे। 

Himachal Panchayat Elections: 77 Voters to Cast Their Votes at the Country's Highest Polling Booth
लांग्जा पंचायत में कौमिक बूथ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

देश के सबसे अधिक ऊंचे पोलिंग बूथ लाहौल-स्पीति के कौमिक में 77 मतदाता पंचायती राज चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर सशक्त लोकतंत्र का संदेश देंगे। सीमांत क्षेत्र काजा उपमंडल की लांग्जा पंचायत में 4,587 मीटर की ऊंचाई पर बने इस पोलिंग बूथ में मतदाता मतदान करेंगे। प्रदेश के शीत मरुस्थल के नाम से विख्यात लाहौल-स्पीति की लांग्जा पंचायत में देश का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र स्थापित होगा। कौमिक प्राथमिक पाठशाला में लांग्जा पंचायत के 34 पुरुष और 40 महिला महिला मतदाता इस चुनाव अपने मत का प्रयोग करेंगे। उपमंडल काजा के तहत आने वाली लांग्जा पंचायत में कुल पांच वार्ड हैं।

Trending Videos

उपमंडल की कुल 14 पंचायतों में तीन चरणों में मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी। इस पंचायती राज चुनाव में कुल 8679 मतदाता मतदान कर सशक्त लोकतंत्र की नींव रखेंगे। हालांकि, पंचायत वार चुनाव को लेकर मतदान किस चरण में होगा, इसका अब तक निर्धारण नहीं हो पाया है। निर्वाचन और सहायक निर्वाचन अधिकारी इसकी रूपरेखा तैयार करने में जुटे हुए हैं। पंचायतों में चुनाव किस चरण में होंगे, इसकी व्यापक समीक्षा की जा रही है। आने वाले दिनों में इसको लेकर अंतिम अधिसूचना जारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने पंचायती राज चुनाव को लेकर शेड्यूल जारी किया है। काजा की 14 पंचायतों में तीन चरणों में मतदान होगा। पंचायतों में किस चरण में चुनाव आयोजित होंगे, इसकी सूची तैयार की जा रही है। - शिखा सिमतिया, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम काजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed