सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News Chitta Smuggling Racket Busted in Jubbal Three Arrested, Including 31-Year-Old Woman

Shimla News: जुब्बल में 20 ग्राम चिट्टा बरामद, कमरे से हो रही थी तस्करी; 31 वर्षीय महिला समेत तीन गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 29 Apr 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला शिमला के जुब्बल क्षेत्र में एक रिहायशी मकान के कमरे से 20 ग्राम से अधिक हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया है। वहीं, तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक महिला भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर...

Shimla News Chitta Smuggling Racket Busted in Jubbal Three Arrested, Including 31-Year-Old Woman
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। मंगलवार 28 अप्रैल 2026 को पुलिस थाना रोहड़ू की डिटेक्शन सेल टीम ने जुब्बल क्षेत्र में एक रिहायशी मकान के कमरे से 20 ग्राम से अधिक हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि जुब्बल कैंची के समीप एक घर के कमरे से अवैध रूप से हेरोइन/चिट्टा की बिक्री की जा रही है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए डिटेक्शन सेल की टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे में तीन व्यक्ति मौजूद पाए गए, जिनके कब्जे से 20 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की 

Trending Videos


पहचान इस प्रकार है: विनय वर्मा (40 वर्ष), निवासी जुब्बल
पंकज (25 वर्ष), निवासी गांव बढ़ावली, डाकघर दोची, तहसील जुब्बल
पूजा (31 वर्ष), निवासी गांव नकसेटली, डाकघर देवरी खानैटी, तहसील कोटखाई

पुलिस ने मौके पर बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर थाना जुब्बल में अभियोग संख्या 21/2026 दर्ज किया है। तीनों आरोपियों पर धारा 21, 25 तथा 29 के तहत एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed